चंबा की ग्राम पंचायत भजोतरा के निवासी सुरेंद्र कुमार का क्षतिग्रस्त मकान।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिले में मौसम के बदले तेवर एक बार फिर से लोगों को डराने लगे हैं। वीरवार को मूसलाधार बारिश के चलते चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। टेपा पंचायत के अधीन आते घरों में बारिश का पानी घुसने से नुकसान हुआ है। वहीं, किसानों के खेतों में मटर की फसल तबाह हो गई। यहां किसानों ने कुछ दिन पहले ही मटर की फसल की बिजाई की थी। वहीं, ग्राम भजोत्रा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र शेर सिंह गांव गरझिंडु का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार को पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ी।