चंबा। आंबेडकर मिशन सोसाइटी चंबा की बैठक आंबेडकर भवन मोहल्ला धड़ोग में हुई। इसकी अध्यक्षता एससी-एसटी सब प्लान के राज्य कमेटी सदस्य धर्म पाल चंद्रा ने की।
बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। धर्मपाल चंद्रा ने सभी को उक्त आर्थिक की हिस्सेदारी के मुद्दे पर राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मुहिम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच ने देश भर में गांव चलो अभियान शुरू किया है। बताया कि प्रदेश में भी इसके तहत इस अभियान को हर घर दस्तक के तौर पर चलाया जा रहा है। यह मुहिम 15 से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी। इसमें जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम चार सभाओं का आयोजन करना आवश्यक है।
कहा कि इस मुहिम को सुचारु रूप से चलाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न कार्यकलापों के अब तक की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में समिति का गठन किया जाना प्रस्तावित है। पांचों विधानसभा समितिओं के गठन के बाद जिले की समिति बनाई जाएगी।
बैठक के दौरान अंबेडकर मिशन सोसाइटी चंबा के अध्यक्ष योगेश्वर अहीर, कोषाध्यक्ष संदीप लाहोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सूर्या, उपाध्यक्ष दीप राज, संयुक्त सचिव रोहित रामोत्रा, प्रेस सचिव अनिल अहीर, श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा, प्रेस सचिव राम लोक ठाकुर, अंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल हितैषी, महासचिव शिवचरण चंद्रा, वाल्मीकि सभा से प्रीतम रैणा, चंद्रलता, अविनाश, मदन चंद्रा, यशपाल, प्रमोद शाह, रघु राम मानव, कार्तिक इत्यादि उपस्थित रहे।