फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयल गांव में 80 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Mon, 09 Sep 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मैहला में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान चेकअप करवाने के लिए बैठे लोग। स्त्रोंत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। आयल गांव में हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। साथ में पोषण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक कौशल ने बताया कि पोषण जागरूकता एक महत्वपूर्ण विषय है। यह हमारे स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करता है। बताया कि लोगाें को अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और लीन प्रोटीन शामिल करना चाहिए। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीएं, बताया कि दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना आवश्यक है। बताया कि जंक फूड में अधिक चीनी और वसा होती है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बताया कि व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें