फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार जुमलों की सरकार: सुक्खू

Tue, 26 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
सुखविंद्र सुक्खू का चंबा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का चंबा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सर्किट हाउस चंबा के प्रांगण में सुक्खू ने जनसभा को संबोधित भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, युकां पदाधिकारियों, एनएसयूआई के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, सेवा दल व नप चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने भी सुक्खू का चंबा पहुंचने पर स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जुमलों की सरकार है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार जिन वादों के आधार पर सत्ता में आई थी उन वादों को पूरा कर पाने में पूरी तरह से विफल रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी केंद्र की मोदी सरकार की देन है। जिसे प्रदेश और देश की जनता जान गई है। मोदी सरकार को इसका खामियाजा आगामी लोस चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

सुखविंंद्र सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ जो अभियान वह लेकर आए हैं। वह उसे पूरा करने में जुट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि मोदी सरकार की खामियों और जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएं ताकि जुमलों की सरकार सूटबूट छोड़ कर वापस खादी में आ सके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पवन नैय्यर, पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित भरमौरी, जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, नप चंबा अध्यक्ष नीलम नैय्यर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें