फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीमेंट 20, सरिया 100 रुपये तक सस्ता

Mon, 10 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत की खबर आई है। बाजार में सीमेंट और सरिया दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सीमेंट के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति बैग तक और सरिये के दामों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीएसटी दर में कटौती के बाद दामों में असर देखने को मिला है। यह कमी ऐसे समय में आई है जब महंगाई के चलते निर्माण कार्यों की लागत लगातार बढ़ रही थी। अब कीमतें घटने से लोगों का घर बनाने का सपना फिर से साकार होता दिख रहा है।
पहले सीमेंट के दाम बढ़ने से नए मकान का सपना अधूरा लग रहा था, लेकिन अब दाम कम होने से राहत मिली है। अजय कुमार, निवासी कियाणी
जीएसटी दर में कटौती के बाद अब सीमेंट और सरिये के दाम घटने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। निर्माण सामग्री अब थोड़ी किफायती हो गई है। संजीव मेहरा, दुकानदार:
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमेंट के दाम 10 से 20 रुपये और सरिये के दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए हैं। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। अनवर खान, निवासी सरोल
हम पुराने घर को तोड़कर नया बना रहे हैं। ऐसे में सीमेंट और सरिये के दामों में यह कमी हमारे लिए सोने पर सुहागा है। डिंपल कुमार, निवासी परेल
निर्माण सामग्री के नए दाम
कंपनी
पहले (₹/बैग) अब (₹/बैग)
अंबुजा सीमेंट
420
400
एसीसी सीमेंट
415
395
अल्ट्राटेक
425
410
सरिया (व्यास)
पहले (₹/क्विंटल) अब (₹/क्विंटल)
8 एमएम
6670
6600
10 एमएम
6800
6700
12 एमएम
6360
6300
16 एमएम
6970
6900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें