फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी से दुर्व्यवहार पर भड़ेला पंचायत उप प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत भड़ेला के उपप्रधान द्वारा बीडीओ सलूणी से अभद्र व्यवहार करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने बीडीओ की शिकायत के आधार पर उपप्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धर्मशाला भेजी गई सैंपल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। खबर की पुष्टि डीएसपी सलूणी रामकरण शर्मा ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपप्रधान पिछले काफी समय से बैठकों में भाग नहीं ले रहा था। इस मामले को लेकर बीडीओ ने प्रशासन को अवगत करवाया। उपायुक्त चंबा ने इस संबंध में उपप्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही उपप्रधान को तय समयावधि में जवाब रखने को कहा। उपप्रधान को यह जवाब बीडीओ सलूणी को सौंपना था। 29 अक्तूबर को उपप्रधान बीडीओ सलूणी के समक्ष अपना पक्ष रखने आया तो उसने शराब पी रखी थी।
इस दौरान उपप्रधान ने बीडीओ सलूणी के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी सलूणी दी गई। चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को किहार थाना लेकर गई। यहां उसका मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 290, 510 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, उपप्रधान के ब्लड सैंपल जांच के लिए धर्मशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई उपप्रधान के खिलाफ अमल में लाई जाएगी।
डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि उक्त उप प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है। कहा कि इस बारे बीडीओ कार्यालय से शिकायत मिली थी।
बीडीओ प्रताप चौहान ने बताया कि भडेला उप प्रधान को बैठकों में अनुपस्थित रहने की एवज में कई नोटिस जारी किए गए है। इसी क्रम में जिलाधीश चंबा द्वारा भी नोटिस भी जारी किए गए।
इसके उपंरात 29 अक्तूबर को उपप्रधान को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। इसके उलट उपप्रधान शराब के नशे में आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे इतलाह दी। बहरहाल, पुलिस उपप्रधान को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें