फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कचरे के बोरों पर बैठाकर महिला सफाई कर्मचारियों को ढो रहे मालवाहक वाहन

Mon, 07 Sep 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कचरे से लदे बोरों की बिठाकर महिला समाई कर्मी को कराया जा रहा मौत का सफर। संवाद।
विज्ञापन
शहर में सफाई ठेकेदारों की मनमानी, जान जोखिम में डालकर कराया जा रहा सफर
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी पर नगर परिषद और पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की सड़कों पर कचरा ढोने वाले मालवाहक वाहनों में महिला सफाई कर्मचारियों को कचरे से भरी बोरियों के ऊपर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है।
जान जोखिम में डालकर कराया जा रहा यह सफर कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। हैरानी की बात यह है कि मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
सफाई ठेकेदारों के वाहन कचरा एकत्र करने के लिए शहर में दौड़ते हैं। इनमें महिला कर्मचारियों को कचरे से भरी बोरियों के ऊपर बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है। मालवाहक वाहन की छत या खुले हिस्से में इस तरह यात्रियों को बैठाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने या किसी दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में रोजाना इस तरह महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन नगर परिषद और पुलिस की ओर से सख्ती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी राखी कौशल ने बताया कि सफाई ठेकेदारों को महिला कर्मचारियों की जान जोखिम में न डालने के निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें