फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस ने 2.22 ग्राम चिट्टे संग दबोचा कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस ने परेल के पास कार सवार युवक को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस को यह कामयाबी शनिवार रात को नाके के दौरान मिली।
विज्ञापन

जब पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने परेल के पास रात के समय नाका लगाया हुआ था। तो वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पठानकोट से एक कार चंबा की तरफ आई। जिसे पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए रोक लिया।
चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान मोहम्मद शाहिद निवासी सुरंगानी के रूप में बताई। जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तो वह हड़बड़ाने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने कार की गहनता से तलाशी ली तो उसमें 2.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें