फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3125 लोगों की बलगम जांच करने पर निकले 26 नए टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 3125 लोगों के बलगम की जांच करने पर 26 नए टीबी रोगी सामने आए हैं। ये रोगी अब तक टीबी की बीमारी से अनभिज्ञ थे। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने स्क्रीनिंग अभियान के दौरान उनके घरों में पहुंची तो टीम ने टीबी संभावित लक्षणों को लेकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान इन लोगों ने टीबी संभावित लक्षण होने की बात कही।
विज्ञापन

इसके चलते उनके बलगम के सैंपल लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच की गई। इसी जांच में उनके शरीर में टीबी रोग की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को टीबी रोग निजात दिलाने के लिए दवाई आवंटित कर दी है। साथ ही इन लोगों का पूरा रिकॉर्ड अपने पास दर्ज कर लिया है। हरेक माह विभाग इन मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगा।
जिले में विभाग ने 5.10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है। इसमें संभावित लक्षणों वाले 3125 लोग सामने आए। इन लोगों के टीबी जांच के लिए सैंपल भरे गए।
जिले में टीबी रोगियों का आंकड़ा 800 के पार हो गया है। पिछले एक महीने से स्वास्थ्य विभाग ने 609 टीमें गठित कर टीबी मुक्त अभियान चलाया था। इसके तहत सात स्वास्थ्य खंडों में इन टीमों ने लोगों के घरों में जाकर छिपे हुए टीबी रोगियों की पहचान की। अब जिले में कोई टीबी का मरीज ऐसा नहीं बचा है। जिसकी विभाग के पास जानकारी न हो। सभी टीबी मरीजों के इलाज को लेकर विभाग उचित कदम उठा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि स्क्रीनिंग अभियान के दौरान 26 नए टीबी मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

अभियान में मिली कामयाबी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसमें काफी हद तक विभाग को कामयाबी मिली है। छिपे हुए 26 टीबी रोगी इस अभियान में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें