फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रंघाला नाले में गिरी कार, 22 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 12 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर-हड़सर मार्ग पर बुधवार रात को हुआ हादसा, पुलिस खंगाल रही दुर्घटना के कारण
विज्ञापन

हड़सर की ओर जा रहा था युवक, मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/भरमौर। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले में बुधवार रात को कार दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमराज पुत्र घंघर राम निवासी धरवाला के रूप में हुई है।
हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। हेमराज कार लेकर हड़सर की ओर जा रहे थे। प्रंघाला नाले के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने नाले में उतरकर युवक को निकाला, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कार में उसके अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कार हेमराज की थी या वह किसी अन्य व्यक्ति से लेकर गया था। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें