फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग पर तलाई के पास कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी चालक घायल हो गया है, जबकि कार में सवार दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में मरने वाले व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान काजू राम (42) पुत्र छांगा राम निवासी गांव घ्राण बेही डाकघर बसोधन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल की पहचान मदन लाल पुत्र रफलू राम निवासी घ्राण बेही डाकघर बसोधन के रूप में हुई है। दोनों कार में सवार होकर बुधवार देर शाम चंबा से खज्जियार जा रहे थे। कार को मदन लाल चला रहा था। तलाई के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायल चालक को सड़क तक पहुंचाकर वहां से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें