फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिभणा मोड़ के समीप निजी कारण दुर्घटनाग्रस्त, चालक ने छलांग लगा बचाई अपनी जान 15-31-18

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर हाईवे पर डिभणा मोड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी में जा गिरी। यह हादसा सोमवार देर रात को पेश आया। गनीमत रही कि गाड़ी चालक ने समय रहते छलांग लगा दी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की पहचान अमित कुमार निवासी मैहला के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गैहरा में अमित कुमार बतौर आरक्षी तैनात है। सोमवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था। मगर डिभणा मोड़ के समीप पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चालक अमित ने गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे गाड़ी रावी में जा गिरी। गनीमत रही की चालक हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें