फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत के साथ बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबतें 15-31-09

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना वायरस की दहशत के साथ अब बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। आलम, ये है कि जिले की ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन

जिले की चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में भी गिरावट ही दर्ज की गई है। बारिश के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कम ही लोग घरों से बाहर निकले।
गौरतलब हो कि जिले के तहत भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, काली छौ और पांगी के तहत पीर पंजाल की ऊपरी चोटियों में दो से चार इंच तक बर्फबारी हुई है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, जोत, जिला मुख्यालय चंबा, साहो, सिल्लाघ्राट, बनीखेत, नैनीखड्ड, चुवाड़ी, सिहुंता क्षेत्रों में सुबह से बारिश होती रही।
विज्ञापन

राजीव कुमार, नरेश कुमार, हाकम चंद, अमित कुमार, योगराज, प्रताप चंद और अविनाश ने बताया कि जिले में होने वाली बारिश के बाद लोगों की आवाजाही में कमी आई है। लोग घर के नजदीक दुकानों से राशन खरीद रहे हैं। कोरोना वायरस का खौफ और अब बारिश लोगों को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें