फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी जा रहा कैंटर साच पास में फंसा, 16 घंटे बाद निकाला

Sun, 05 Nov 2023 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से वाया साच पास होकर पांगी जा रहा एक कैंटर बर्फबारी के कारण साच पास में फंस गया। चालक और क्लीनर ने कैंटर में ही रात बिताई। शनिवार सुबह जैसे ही लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी को इसकी सूचना मिली तो मौके पर टीम भेजी। दोपहर बाद टीम कैंटर के पास पहुंची। जहां से चालक समेत टैंकर को करीब 16 घंटे बाद सुरक्षित निकालकर पांगी पहुंचाया गया।
विज्ञापन




शुक्रवार को शाम के समय जब कैंटर साच पास से गुजर रहा था तो अचानक मौसम खराब होने के कारण बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते कैंटर बर्फ में फंस गया। वहां से गुजर रही अन्य टैक्सियों ने कैंटर फंसने की सूचना पांगी प्रशासन को दी। इसके बाद शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने अपनी टीम को भेजकर जहां सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाया और चालक सहित कैंटर को सुरक्षित निकाला।







नवंबर माह में पहली बार पांगी वासियों को वाया साच पास चंबा के लिए यातायात की सुविधा मिल रही है। ऐसे रोजाना टैक्सी में सवार होकर पांगी वासी वाया साच पास आवाजाही कर रहे हैं। शुक्रवार को भी वाया साच पास टैक्सी चंबा से पांगी के लिए रवाना हुई। बर्फबारी होने से पहले टैक्सियां साच पास से निकल गई, जबकि एक कैंटर वहां फंस गया।
विज्ञापन








लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साच पास में फंसे कैंटर को निकालने के लिए पांगी से टीम को भेज दिया गया था। टीम ने कैंटर, चालक और क्लीनर को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें