राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले रिहान खान को सम्मानित करते पैरामाउंट
सलूणी (चंबा)। राज्य स्तरीय शॉटपुट और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर रिहान खान का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रिहान खान पैरामाउंड पब्लिक स्कूल किहार का विद्यार्थी है, जिसने 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक बिलासपुर में हुई सरकारी स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता में भाग लिया था।
रिहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया जबकि, सोलन के बरोटीवाला में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी उम्दा प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हालांकि अभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है, मगर रिहान ने प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे स्कूल में प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य कविता ठाकुर ने बताया कि रिहान खान खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। वहीं, स्कूल के एमडी यूनस मलिक ने बताया कि स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों को बेहतर बनाया जा रहा है।