फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में चंबा में कैंडल मार्च

Mon, 12 Aug 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में प​श्चिम बंगाल में हुई घटना को लेकर केंडल मार्च के  दौरान बैनरों के साथ रोष प्रकट करते
विज्ञापन
चंबा। कोलकाता में पीजी कर रही महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चंबा में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। डॉक्टरों ने इस मामले में न्यायिक जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक पीजी कर रही महिला डॉक्टर की दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसको लेकर देश के डॉक्टरों में रोष है। इसी के चलते चंबा में असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन की अगुवाई में डॉक्टरों और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने कैंडल मार्च निकाला। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में घटी इस घटना को लेकर डॉक्टर काफी दुखी हैं। जिस जगह वे ड्यूटी कर रहे हैं, यदि वहां भी वे सुरक्षित नहीं हैं तो ऐसे माहौल में कोई डॉक्टर कैसे काम कर सकता है। इसी विरोध के चलते चंबा के डॉक्टरों ने अखंड चंडी पैलेस से लेकर ओपीडी ब्लॉक तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग भी की गई। मामले में केंद्रीय गृह मंत्री और भारत के स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग भी की गई। कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और देश भर के अस्पतालों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के तहत कड़े केंद्रीय कानूनों का कार्यान्वयन होना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें