फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
बट्ट आईटीआई बोखरी मोड़ में प्रस्तुति देते प्रशिक्षु। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ ने ओवर ऑल विजेता बनी। गुरु तेग बहादुर आईटीआई बालू के धनंजय बेस्ट एथलीट चुना गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता का खिताब आईटीआई चंबा को मिला।
विज्ञापन

बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रावी और चिनाव पावर प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक नरेंद्र जगोता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बौंखरी मोड़ के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, लचोड़ी, सलूणी, भरमौर, छतराड़ी, गरनोटा, बौंखरी मोड़, मिलेनियम आईटीआई सरू, बट्ट आईटीआई खुशनगरी, जीवन लक्ष्य आईटीआई राजपुरा, गुरु तेग बहादुर आईटीआई बालू के 253 प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसके बाद बट्ट आईटीआई की प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यातिथि ने विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर नवाजा। इस अवसर पर जिला आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल राठौर, आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा समेत संस्थानों के प्रधानाचार्य और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें