फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वीकेंड पर खज्जियार में लौटी रौनक, पर्यटकों से गुलजार हुआ मैदान

Sun, 06 Sep 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पर्यटन स्थल ख​ज्जियार में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़। संवाद।
विज्ञापन
बरसात में फीकी पड़ी पर्यटन गतिविधियों को मिली रफ्तार, कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। बरसात के कारण लंबे समय से पर्यटन की सुस्ती झेल रहे खज्जियार में वीकेंड पर एक बार फिर रौनक लौट आई।
रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे और हरे-भरे मैदान, देवदार के जंगलों और मनमोहक प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। सैलानियों की बढ़ी आमद से होटल, रेस्तरां, दुकानदारों और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे।
पिछले कुछ समय से खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। इससे पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ा। हालांकि, मौसम में सुधार के साथ अब सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खज्जियार के प्रसिद्ध मैदान में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रही। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ घुड़सवारी और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी, जिससे पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें