फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में हाईवे पर खड़ी हो रहीं बसें, यात्री धूप में हो रहे परेशान

Fri, 28 Mar 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल बनीखेत में बस स्टैंड न होने से स्थानीय लोग और पर्यटक हो रहे परेशान
बस स्टैंड बनाने की लंबे समय से उठ रही आवाज, तक नहीं हो पाई साकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में बस स्टैड न होने के कारण भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम समेत निजी बसें खड़ी हो रही हैं। इस कारण बारिश और तेज धूप में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटन स्थल बनीखेत में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की छोटी बसें भी पहुंचती हैं, लेकिन बस स्टैंड न होने के चलते पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बाशिंदे भी बस स्टैंड निर्माण करवाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। यहां बस स्टैंड बनता है तो क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के बाशिंदों को भी इससे सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

परिचर्चा
बनीखेत में बस स्टैंड की मांग चिरलंबित है। आज तक बस स्टैंड का निर्माण न हो पाना चिंता का विषय है। सवारियों को बस स्टैंड न होने से परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। -विवेक टंडन, स्थानीय ग्रामीण
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर रोजाना सैकड़ों निजी और एचआरटीसी बसों की आवाजाही होती है। यहां पर बसों के इंतजार यात्रियों को खुले आसमान तले ही करना पड़ता है। -किशोर चंद, स्थानीय ग्रामीण
बस स्टैंड को लेकर डलहौजी प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों समेत यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। वर्तमान में बस स्टैंड का अभाव दर्जनों पंचायतों के लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। -योगेश कुमार, स्थानीय ग्रामीण
क्षेत्र में बस स्टैंड का होना अत्यंत आवश्यक है। बावजूद इसके अभी तक बस स्टैंड का निर्माण न होना लोगाें की चिंताओं को बढ़ाने का काम कर रहा है। लोगों को हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। -विशाल टंडन, स्थानीय ग्रामीण
कोट
एचआरटीसी का बनीखेत में टिकट बुकिंग कार्यालय है। यहां पर बस स्टैंड निर्माण को लेकर उनके पास कोई भी प्रस्ताव नहीं पहुंचा है। -शुगल सिंह, एचआरटीसी के डीडीएम
विज्ञापन

उनके पास अभी तक बस स्टैंड को लेकर कोई भी मांग पत्र नहीं पहुंचा है। बताया कि यदि पंचायत प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव पहुंचता है तो उस पर आगामी प्रयास किए जा सकते हैं। -अनिल भारद्वाजउपमंडलाधिकारी नागरिक डलहौजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें