ग्रामीणों ने परिवहन निगम के आरएम चंबा से लगाई गुहार
ग्रामीण बोले, रूट पर शाम साढ़े पांच बजे चलाई जाए बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से शाम के समय चंबा-सुनारा कुंडी रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों में रमेश कुमार, अंकित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, आशा देवी, रेखा देवी, ओंकार सिंह, योग राज, प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस रूट पर कोई बस नहीं दौड़ रही है। इस कारण ग्रामीणों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कारण महिलाओं को सरकार की किराये में राहत का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बस सेवा शुरू होती है तो इससे क्षेत्र के काफी लोगों को लाभ मिलेगा। एक तरफ सरकार बेहतर यातायात सुविधा देने के दावे कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ इस रूट पर अभी तक सरकारी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस बस रूट को बहाल किया जाए।
इनसेट
आरएम चंबा शूगल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार यह बस शुरू की गई थी। मगर यात्रियों की संख्या बेहद कम थी। इसलिए इस बस को बंद किया गया। कहा कि यात्रियों की पर्याप्त संख्या हो तो ही इस बस सेवा को बहाल किया जाएगा।