फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-लिल्ह रूट पर बस सेवा दो दिन रही ठप

विज्ञापन
सड़क किनारें खराब खड़ी चंबा डिपो की एचआरटीसी बस:
विज्ञापन
चंबा। चंबा से लिल्ह रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा लगातार दो दिन बाधित रही। इससे दर्जनों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी को भी आर्थिक नुकसान हुआ। दरअसल, रविवार शाम 6:30 बजे चंबा से लिल्ह की ओर रवाना हुई बस करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में ही रुक गई। ऐसे में रात को यात्रियों को लिल्ह पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लिल्ह से चंबा के लिए 8:15 बजे चलने वाली वापसी की बस भी तकनीकी कारणों से नहीं चल सकी। इससे करीब 50 यात्री समय पर चंबा नहीं पहुंच पाए। इनमें दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और अन्य जरूरतमंद लोग शामिल रहे। स्थानीय लोगों अनिल कुमार, प्रकाश चंद, नेहा कुमारी, कविता कुमारी, संजय कुमार, रमन कुमार आदि ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बसों की समय-समय पर जांच की जाए। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक को भेजा है। बस की मरम्मत कर उसे रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें