फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढलोग के पास एक माह से बस खराब

विज्ञापन
बनीखेत-खैरी मार्ग पर ढलोग के समीप एक माह से खराब खड़ीनिगम की बस। संवाद
विज्ञापन
अन्य वाहनों को पास लेने में हो रही मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी मार्ग पर ढलोग के समीप हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस एक माह से भी अधिक समय से सड़क किनारे खड़ी है। तकनीकी खराबी के कारण बीच राह हांफी निगम की बस की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैरत की बात है कि खराब बस को यहां से हटाया तक नहीं जा सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फरवरी में खैरी-बनीखेत रूट पर चलने वाली निगम की बस ढलोग के समीप बीच राह खराब हो गई थी जिसे बस चालक ने सड़क के एक किनारे खड़ा कर दिया। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी परिवहन विभाग खराब इस बस की सुध लेने नहीं पहुंच पाया है। स्थानीय लोगाें मुकेश कुमार, सोनू, रमेश कुमार, राजू, मदन कुमार, मोनू और सुनील कुमार का कहना है कि जहां एचआरटीसी की बसें लोगों की सुविधा के किए सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं वहीं, ढलोग में एक माह से खड़ी बस परेशानी का सबब बनती जा रही है। बस के सड़क के किनारे खड़े होने से अन्य वाहनों को पास लेने में कठिनाई हो रही है। अक्सर इसी रूट पर चलने वाली बस सुबह बनीखेत पहुंचने के बाद सुबह 8:30 बजे रंगड़ के लिए रवाना हो जाती है। इसी बस में सवार होकर स्कूली बच्चे, कॉलेज के छात्र, कर्मचारी अपने काम से रोजाना लोग आवाजाही करते हैं। इस रूट की बस बीते बुधवार भी अपने रूट पर रवाना नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं रविवार को यह बस अपने रूट पर रवाना ही नहीं होती है। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि खराब बसों की मरम्मत करवाकर निर्धारित रूटों पर चलाया जाए।
विज्ञापन

निगम के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द तकनीकी खराबी से खराब खड़ी बस को वहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें