माध्यमिक पाठशाला प्राहनवी की एसएमसी प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद एक साथ। स्कूलप्रबंधन।
सरोल (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला प्राहनवी की स्कूल प्रबंधन समिति को ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के हित में किए गए कार्यों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया है। एसएमसी प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में समिति ने विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है। स्कूल प्रभारी कुलदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय परिवार, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने एसएमसी प्रभारी पंकज ठाकुर के विशेष योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सक्रिय भूमिका के कारण विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है। इस मौके पर अध्यापक चरणजीत सिंह, संदीप कुमार, विजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।