चंबा के जम्मुहार मार्ग पर चामुंडा के पास गिरे डंगे के कारण मार्ग पर आई दरार के बाद चालकों को स
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां-लाकेवाली माता मंदिर मार्ग पर एक माह से एचआरटीसी की बस सेवा बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के कारण जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है। साथ ही कुलेठ घार के समीप जमीन भी धंस रही है। लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया है लेकिन अभी तक यह मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। छोटे वाहनों की आवाजाही भी काफी रिस्की है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। जानकारी के अनुसार मार्ग के बंद हाेने से कुलेठ, बजोल, दयोल, ग्रौंदा और न्याग्रां पंचायत की आबादी प्रभावित हो रही है।
सड़क पिछले एक माह से बंद है। ऐसे में एचआरटीसी की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ है।
-ठाकुर कुमार
मार्ग से पांच पंचायतों की आबादी आवाजाही करती है। जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही थम गई है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
-महेंद्र कुमार
आगामी दिनों में नवरात्र शुरू होने वाले हैं। ऐसे में काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक लाकेवाली माता मंदिर का रुख करते हैं लेकिन सड़क खस्ताहाल होने से परेशानी होगी।
-बबलू कुमार
कुलेठ घार के जमीन धंस रही है। जगह-जगह बारिश के कारण के डंगे जर्जर हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क की सुध ले जिससे लोगों को परेशानी न हो।
अशोक कुमार, प्रधान न्याग्रां
लोक निर्माण विभाग के जेई हेम राज का कहना है कि यह मामला में ध्यान में है। मौसम अब खुल रहा है। जल्द मार्ग का निरीक्षण कर सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।