फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के भरमौर में कब पड़ेंगे चरण : डॉ. जनक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चरणबद्ध तरीके से कार्य करने वाली सरकार के चरण मेरे विधानसभा क्षेत्र में कब पड़ेंगे। इसको लेकर उनके क्षेत्र की जनता पिछले ढाई साल से राह ताक रही है। अभी तक सरकार के चरण वहां नहीं पड़े हैं। यह बात मंगलवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने सवाल को पूछते हुए कहा। उन्होंने विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कितने सरकारी विभागों में अधिकारियों के पद कार्यकारी तौर पर चलाए जा रहे हैं। इसके जवाब में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि 45 कार्यकारी पदों पर अधिकारी काम कर रहे हैं। उन्होंने जवाब दिया कि भरमौर सहित अन्य जनजातीय क्षेत्रों में भी अधिकारियों की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इस मुद्दे पर कोई नीति के तहत कार्य किया जाए। जब मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपना मत रखा तो उन्होंने विधायक डॉ. जनक राज से कहा कि उनके चरण जल्द भरमौर में पड़ने वाले हैं। शुभ वाले दिन उनके चरण भरमौर में होंगे। रही बात अधिकारियों के खाली पदों की तो इसको लेकर सरकार काफी गंभीर है। जनजातीय क्षेत्रों से लेकर हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों के पदों को भरने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें