फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चकरा में बीच रास्ते हांफी बस, 35 यात्रियों को पैदल लगानी पड़ी दौड़

Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक आई बस में खराबी, चालक और परिचालक ने बस स्टार्ट करने के किए प्रयास
विज्ञापन

प्रबंधन को दी गई सूचना, मौके पर आकर टीम ने दुरूस्त की बस, यात्री हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। नगाली-बनीखेत रूट पर रविवार सुबह एचआरटीसी की बस बीच रास्ते में बंद हो गई। चकरा पहुंचते ही बस खराब होने से उसमें सवार करीब 35 यात्रियों को तीन किलोमीटर पैदल चलकर बनीखेत पहुंचना पड़ा।
यात्रियों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दिहाड़ीदार भी शामिल थे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी की बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे नगाली से अपने निर्धारित रूट पर बनीखेत के लिए रवाना होती है। रविवार को नगाली से करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जैसे ही बस चकरा पहुंची, उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और बस बीच सड़क पर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों मुकेश कुमार, सुनील कुमार, रमेश, हंसराज, बिट्टू, निर्मला, मानसी और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि बस बंद होने के बाद उनके सामने पैदल चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। करीब तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर उन्हें बनीखेत पहुंचना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि बस चलते समय अचानक तेज खटके लगे जिसके बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। कई यात्री बनीखेत दवाई लेने जा रहे थे जबकि दिहाड़ीदारों को भी समय पर काम पर पहुंचने में परेशानी हुई। दोपहर के समय निगम के कर्मचारियों ने चकरा पहुंचकर खराब बस की मरम्मत की। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद बस को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद यात्रियों ने निगम से रूट पर संचालित बसों की नियमित जांच और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई। इसे दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें