फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी के तार काटकर बैंक में लगाई सेंध

विज्ञापन
burglary in bank by cutting cctv wire
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। भंजराडूू स्थित स्टेट कोआपरेटिव बैंक में रविवार रात शातिरों ने सेंधमारी की। हालांकि, वे कैश चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर बैंक में सेंधमारी की। उन्होंने बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ने से पहले सीसीटीवी के तार काट डाले। उसके बाद ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया लेकिन, वे बैंक के कैश लॉकरों को नहीं खोल पाए। इसके चलते शातिरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला, जब सोमवार सुबह कर्मचारी बैंक खोलने के लिए पहुंचे। यहां मुख्य दरवाजे के टूटे ताले को देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले बैंक में कैश का जायजा लिया। इसमें कैश सुरक्षित पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शातिरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी चाही तो उसके तार कटे हुए मिले। जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांध कर कुछ लोगों की रात को घूमते हुए फुटेज मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
तीसा थाना प्रभारी ने जल्द शातिरों को पकड़ने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि भंजराडू में स्टेट कोआपरेटिव बैंक में सेंधमारी करने वालों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें