फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बगढ़ार स्कूल के मेधावी नवाजे

Thu, 13 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के रावमापा बगढ़ार में वार्षिक समारोह के बाद मुख्यति​थि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिय
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चंबा दौरा भी आगामी समय में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
संस्कृति–2025’ थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यालय क्लस्टर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रंगड़, खुंई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगढ़ार के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 16 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्माणाधीन बगढ़ार-नगाली पेयजल योजना का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसका लोकार्पण दिसंबर या जनवरी में किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि खिरड़ी धार क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमशः 21 हजार और 11 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। कार्यकारी प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें