फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीआरटीसी ने व्हाइट कैप्स की टीम को पांच विकेट से हराया

Sun, 01 Sep 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीआरटीसी ने व्हाइट कैप्स की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच में डलहौजी ने द्रम्मण को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। बताया कि पहले मैच में व्हाइट कैप्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 95 रन बनाए। इसमें आशीष ने 28 और वाजिद ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआरटीसी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें विक्की ने 24 और नाजू ने 21 रन की पारी खेली। दिन के दूसरे मैच में द्रम्मण ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 97 रन बनाए। इसमें कन्नू ने 29 और निखिल ने 24 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए डलहौजी की टीम ने पांच रन से यह मैच जीत लिया। इसमें अर्जुन ने 33 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस जीत के साथ दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें