फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैणीखड्ड-मेल सड़क पर पुल का काम अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार को दस प्रतिशत पेनेल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। नैणीखड्ड-मेल मार्ग पर अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदार पर लोक निर्माण विभाग ने दस प्रतिशत पेनेल्टी ठोकी है। ठेकेदार द्वारा कार्य को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग ने यह कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से टेंडर वापस ले लिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस पुल का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलनी थी। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से दस माह से यह कार्य ठप पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैणीखड्ड-मेल मार्ग पर ऐनन माता मंदिर के समीप पुल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था। विभाग की ओर से इस बारे प्रपोजल तैयार की गई थी। स्वीकृति मिलने पर 18 लाख रुपये की राशि पुल निर्माण पर खर्च होनी थी। ठेकेदार ने अप्रैल 2019 में यह कार्य शुरू किया लेकिन कुछ महीनों बाद काम बंद कर दिया। लोक निर्माण विभाग को कार्य बंद होने की सूचना मिली तो ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ठेकेदार नोटिस का संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाया। ठेकेदार ने मजदूरों की कमी होने की बात कही। इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन इस अवधि में ठेकेदार यह कार्य पूरा नहीं कर पाया। लिहाजा विभाग ने ठेकेदार को दस प्रतिशत पेनेल्टी ठोक दी है। साथ ही एक बार विभागीय कार्यालय में भी तलब किया गया है। विभाग अब इस कार्य को लेकर दोबारा से टेंडर करवाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने कहा कि कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार को दस प्रतिशत पेनेल्टी ठोकी गई है। अब इस पुल के निर्माण के लिए अन्य कार्यों के साथ टेंडर करवाए जाएंगे। लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें