फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, हादसा टला

Mon, 14 Dec 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 डंडी-चंबा सड़क पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब दस बजे डंडी से तेलका जा रही परिवहन निगम की बस नंबर एचपी-73-5859 की ब्रेक फेल हो गई। जब यह बस सतोली नाले से गुजर रही थी तो चालक ने बस की ब्रेक लगानी चाही लेकिन ब्रेक नहीं लगी।
विज्ञापन



इसके बाद चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया और बस वहीं रुक गई। जिस समय यह हादसा हुआ बस में 20 के करीब सवारियां भरी हुईं थीं। यदि चालक सही समय पर निर्णय नहीं लेता तो बस दूसरी तरफ खाई में समा सकती थी। हादसे में बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। हादसे के बाद निगम की दूसरी बस से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया।


उधर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा ने बताया कि चालक की होशियारी से हादसा टल गया। निगम ने बस की तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर दिया है और मार्ग पर दूसरी बस से सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें