फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी में विस चुनाव पर किया मंथन

विज्ञापन
डलहौजी में कांग्रेस की बैठक के दौरान विधायक आशा कुमारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। इसी के चलते डलहौजी सिटी कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने की। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक आशा कुमारी ने डलहौजी सिटी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को पुख्ता करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाने के लिए कहा और उन्हें कांग्रेस के पक्ष में वोट करने हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उधर डलहौजी सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष तिलक टंडन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जाकर युवाओं से बैठक और चर्चा करके चुनाव जीतने की रणनीति बनाई जाएगी।
डलहौजी सिटी कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने का काम करेगी। वहीं बैठक में डलहौजी सिटी कांग्रेस ने आशा कुमारी सब पर भारी का नारा भी दिया। इस अवसर पर तिलक कपूर, रवि खन्ना, परमजीत सिंह, स्नेहलता, रक्षा, पंकज कपूर, सुभाष शर्मा, विशन लाल, रत्न शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें