फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेब और कीवी की कतार में अब ब्लूबेरी, चंबा में फसल का ट्रायल

Sun, 16 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने बागवानों को उपलब्ध करवाए पौधे, उत्साहजनक बताए जा रहे परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की पहाड़ियों में अब सेब और कीवी के साथ विदेशी फल ब्लूबेरी भी अपनी जड़ें जमाने लगा है। उद्यान विभाग की पहल पर जिले में पहली बार ब्लूबेरी के पौधों का परीक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बागवानों के खेतों में किए जा रहे शुरुआती ट्रायल के परिणाम बेहतर आने से इस नई फसल को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
उद्यान विभाग ने ब्लूबेरी के पौधे मंगवाकर चयनित बागवानों को उपलब्ध करवाए हैं। फिलहाल इन्हें सीमित स्तर पर लगाया गया है ताकि चंबा की जलवायु और मिट्टी में इसकी पैदावार की संभावनाओं का आकलन किया जा सके। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक बताए जा रहे हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि ब्लूबेरी की खेती अभी परीक्षण चरण में है। यदि उत्पादन संतोषजनक रहा तो विभाग बड़े स्तर पर पौधे उपलब्ध करवाकर इसकी खेती को बढ़ावा देगा। ब्लूबेरी की सफल खेती से चंबा के बागवानों को पारंपरिक फसलों के अलावा आय का नया विकल्प मिल सकता है। बाजार में मांग अनुकूल रही तो आने वाले समय में यह फल जिले की बागवानी को नई पहचान दे सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें