फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इशांत ने निक्की जणि गोजरी.... से खूब बांधा समां

Sun, 16 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली में स्वतंत्रता दिवस पर स्टार नाइट रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। शिव शक्ति स्पोर्ट्स एंड कल्चर सोसायटी होली ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत होली की प्रधान लक्ष्मी देवी ने ध्वजारोहण कर की।
विज्ञापन

उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। स्टार नाइट कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज, बबलू और निशा जरयाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने हिमाचली लोकगीतों और संगीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इशांत भारद्वाज ने निक्की जणि गोजरी, पणतू, जिंदगी निमाणी आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति ने स्वतंत्रता दिवस के माध्यम से लोगों को देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें