फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छमैरी गांव में शव मिलने के मामले में घटनास्थल से मिले खून के निशान

Mon, 02 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताया हत्या का संदेश, कारवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

बरौर पंचायत के छमैरी गांव में बीते दिनों शव मिलने से फैल गई थी सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। बरौर पंचायत के छमैरी गांव में बीते दिनों मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अब घटनास्थल के पास नए सुराग मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

मृतक सोनू के परिजन बीते दिन श्मशानघाट गए थे। इस दौरान उन्हें शव मिलने वाली जगह से करीब 100 फीट नीचे एक पत्थर पर खून के निशान दिखाई दिए। परिजनों के अनुसार तीन से चार पत्थरों पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे। मृतक के भाई अनिल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। अनिल ने आशंका जताई कि पहले उसके भाई को वहां लाया गया और उसके बाद ऊपर से शव को फेंका गया। उनका कहना है कि पत्थरों पर मिले खून के निशान इस ओर इशारा करते हैं कि घटना स्थल पर ही बेरहमी से मारपीट की गई होगी। अनिल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की बेरहमी से हत्या की गई है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन जारी रखेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नए मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें