फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 13 मरीजों के खून के लिए सैंपल, 35 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 22 Nov 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 13 लोगों के खून की जांच के लिए सैंपल लिए गए। साथ ही पांच लोगाें के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जनरेट किए गए। यह शिविर स्टेशन हेडक्वार्टर डलहौजी कैंट ईसीएचएस सेल डलहौजी की ओर से आयोजित करवाया गया। स्वास्थ्य शिविर में सुबह 9:00 बजे से ही लोग एकत्रित होने आरंभ हो गए। शिविर सुबह 10:00 बजे आरंभ हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल टीम में चिकित्सक डॉ. वाईडी शर्मा, लाभ सिंह, जोगिंद्र कुमार, संजय कुमार और सुदर्शन कुमार शामिल रहे। शिविर मेें खून की जांच, मुफ्त दवाइयां और पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भरे गए। ईसीएचएस सेल डलहौजी के ओआईसी लेफ्टिनेंट कर्नल भैरव सिंह ठाकुर ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान बारे विचार-विमर्श भी किया। चिकित्सा शिविर में एक्स सर्विसमैन लीग के चेयरमैन मान सिंह ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें