फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सम्मान निधि के तहत आवेदन करने वाली महिला निकली अपात्र

Fri, 22 Nov 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राज्य सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत अब अपात्र सामने आने लग पड़े हैं। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत राजपुरा की रहने वाली एक महिला ने सम्मान निधि के लिए आवेदन तो कर दिया है। लेकिन अब पंचायत की ओर से इसे अपात्र घोषित कर दिया है। साथ ही इस बारे जिला कल्याण विभाग को भी पात्रों सहित अपात्र की सूचना दे दी गई है। ताकि सम्मान निधि की राशि का भुगतान किसी अपात्र को न हो जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कल्याण विभाग की ओर से करीब डेढ़ माह पहले समस्त पंचायतों को सम्मान निधि के तहत आए आवेदनों की जांच-पड़ताल बारे सूचियां जारी की हैं। इसमें हैरानी की बात तो यह है कि 309 पंचायतों में से एक ही पंचायत ने योजना के तहत पात्रों और अपात्रों की सूची जारी की है। जबकि शेष पंचायतें अभी तक यह ब्योरा कल्याण विभाग को देने में असमर्थ रही हैं। इसके अलावा नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी भी यह ब्योरा अभी तक उपलब्ध नहीं करवा पाई है।

अब तक इन्हें मिला लाभ
प्रदेश सरकार की ओर से करीब चार माह पहले योजना के तहत 1,245 महिलाओं को तीन माह की सम्मान निधि एक साथ जारी की थी। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को 4,500-4,500 रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें पर करीब 56 लाख रुपये की राशि व्यय हुई। जिले में आवेदन करीब 56,000 पहुंच गए हैं। इनकी जांच के लिए पंचायतों को सूचियां भेजी गई हैं। मगर अभी तक इस बारे कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा पंचायत से सूची पहुंची है। इसमें एक महिला अपात्र पाई गई है। महिला ने अभी तक आवेदन ही किया है। अभी तक एक भी किस्त इस महिला को नहीं दी गई है।
चमन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें