फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे भाजपा के कार्यकर्ता

Wed, 08 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी में मिनी सचिवालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, रैली निकाली
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंडल भाजपा का क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
बाद में मिनी सचिवालय से मालरोड किलाड़ तक सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि घाटी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। सरकार समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। करीब दो महीने से घाटी में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय को बहाल करने की मांग भी उठाई। जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) के बंद बजट को तुरंत जारी करने की मांग की। सिविल अस्पताल किलाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने अस्पताल में लंबे समय से खराब 108 एंबुलेंस को शीघ्र चालू करने, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पद भरने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की। क्रमिक अनशन में भाजपा मंडल पांगी के अध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में राम ठाकुर, रविंद्र, महेश्वर और गौरव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि सरकार मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें