फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं को घरद्वार जाकर मनाएगी भटियात भाजपा

विज्ञापन
लाहडू में बैठक के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को लाहडू़ में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि घर-घर जा कर भाजपा के पुराने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। साथ ही क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के चार पूर्व मंडलाध्यक्ष राधा देवी, संतोष शर्मा, सुरेंद्र महाजन और राजकुमार चंबियाल सहित हटली पंचायत प्रधान शिव कुमार, थुलेल प्रधान अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह, महामंत्री अनूप, मंडल कार्यकारणी सदस्य, पूर्व जिला परिषद ज्ञान ठाकुर, पूर्व जिला परिषद नरेंद्र ठाकुर, मान सिंह जरयाल, सुरेंद्र धीमान, बलदेव राज, प्यार सिंह, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष लव कौशल, संजय कुमार, अमर सिंह, रविंद्र महाजन, चंद्रवेश शर्मा, अभिजीत ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सचिव संदीप पनियाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें