चंबा। चंबा-सिढ़कुंड मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी गांव सवीरा डाकघर सिढ़कुंड के रूप में हुई है। रोहित लोहरिया निवासी घोल्टी हादसे में घायल हुआ है। हादसा मंगलवार रात के समय हुआ।
जब दोनों बाइक में सवार होकर चंबा से सिढ़कुंड की तरफ जा रहे थे। ठठाहर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से बाइक सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। हादसे में मारे गए युवक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।