फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर राहगीर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों की बाइक मछराली माता मंदिर के समीप राहगीर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनूप कुमार उर्फ सन्नी (19) पुत्र रत्न चंद निवासी गांव टिकरी डाकघर साहो के रूप में हुई है। जबकि बाइक की टक्कर से घायल राहगीर को चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा रविवार देर रात को हुआ। जब तीन युवक बाइक में सवार होकर शादी समारोह से वापस घर को लौट रहे थे। मगर बीच रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनूप कुमार, थापा और शिशु रविवार रात को सरोल में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर टिकरी लौट रहे थे। बाइक को अनूप कुमार चला रहा था। जब वे बाइक लेकर मछराली माता मंदिर के आगे पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क में चल रहे सुरिंद्र कुमार निवासी लाहड़ी से टकरा गई।
इससे बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने चारों घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर बाइक चालक अनूप कुमार और राहगीर सुरिंद्र की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया। मगर टांडा पहुंचते ही अनूप कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एएसआई यशपाल सिंह और उनकी टीम ने टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों सुपुर्द किया। थापा और शिशु चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस ने बाइक चालक खिलाफ सीआरपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बाइक की टक्कर से घायल सुरिंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि साहो मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि तीन लोग हादसे में घायल हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें