फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भिन्दर का चांजू स्कूल में सम्मान

Mon, 12 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती में 38 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

उपलब्धि से चांजू क्षेत्र में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले भिन्दर शर्मा का सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांजू में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भिन्दर की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया गया। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने विद्यालय के साथ पूरे चांजू क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार के सानिध्य और शारीरिक शिक्षा शिक्षक भूपिंदर कुमार के मार्गदर्शन में भिन्दर ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि भिन्दर भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांजू, चंबा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें