फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर की उम्मीदों पर ग्रहण, पांगी से अब नहीं आएंगे सर्जन

Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोगों को रेडियोलॉजिस्ट और सर्जन की सुविधा मिलने की जगी उम्मीद अब फिर खत्म हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने पांगी से जिस सर्जन का तबादला भरमौर अस्पताल में किया था। उस सर्जन के तबादले को सरकार ने रद्द कर दिया है। इससे भरमौर में सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी बरकरार है। पांगी में कार्यरत इस सर्जन ने छह माह की फैलोशिप करके रेडियोलॉजी का भी प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते वह सर्जरी के साथ मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने में भी सक्षम है। जबकि भरमौर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद उसे चलाने वाला कोई नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों की मांग पर पांगी से इस विशेषज्ञ का तबादला भरमौर में किया था, लेकिन जैसे ही विशेषज्ञ के तबादले की खबर वायरल हुई तो लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी विरोध के चलते सरकार को विशेषज्ञ का तबादला रद्द करना पड़ा।

इस तबादले के रद्द होने से पांगी के लोगों को तो सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है, लेकिन भरमौर के लोगों की मांग अभी तक अधूरी है। इसको लेकर भरमौर के लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष है। लोगों में हंसराज, केवल कुमार, रंजीत, विनोद कुमार, दलीप सिंह, प्यार चंद और सोहन लाल ने बताया कि सरकार को भरमौर के लिए डॉक्टरों की तैनाती के विशेष ऑर्डर निकालने चाहिए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि भरमौर अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें