फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एथलेटिक्स में भरमौर स्कूल बना ओवरआल विजेता

Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। एथलेटिक्स में डीएवी स्कूल भरमौर ओवरआल विजेता रहा। जबकि डीएवी स्कूल भरमौर का विद्यार्थी वरुण शर्मा बेस्ट एथलीट चुना गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छतराड़ी मार्चपास्ट में विजेता रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बतोट की टीम ने रेसलिंग का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली में आयोजित तीन दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व यूथ कांग्रेस महासचिव चंद्रमणी कुलेठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के 41 स्कूलों के 426 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज और एथलेटिक्स में खूब पसीना बहाया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठ बनाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी के बीच हुआ। इसमें कुलेठ टीम विजेता और खणी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी का फाइनल मुकाबला रूहणूकोठी बनाम गुवाह के बीच खेला गया। इसमें रूहणूकोठी टीम विजयी रही। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चूड़ी बनाम चौबिया के बीच खेला गया जिसमें चूड़ी की टीम विजेता रही। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें