बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत नैनीखड्ड में बीते दिन नाग देवता छिंज मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इसमें सर्वप्रथम नाग देवता मंदिर में पूरे विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दंगल से पहले अखाड़े की पूजा कर ध्वजारोहण किया गया। मेला कमेटी की ओर से इस बार बड़ी माली 21,000 जबकि छोटी माली 11,000 रुपये की थी। बड़ी माली पठानकोट के काका ने जीती।
वहीं छोटी माली का मुकाबला हिमाचल के फारुख ने जीता। ग्राम पंचायत नैनीखड्ड प्रधान कमलेश राणा, नाग देवता कमेटी के प्रधान रंजीत राणा सहित समस्त पंचायत के प्रतिनिधि और कमेटी के सदस्य मेले में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मेले के सफल आयोजन के लिए पंचायत प्रधान और मेला कमेटी प्रधान ने समस्त पंचायतवासियों को बधाई दी है। मेला कमेटी के अध्यक्ष रंजीत राणा ने बताया कि आगामी वर्ष मेले का स्तर बढ़ाया जाएगा। मेले में छिंज विजेता की राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी।