फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-कुगति सड़क हड़सर से आगे बंद

विज्ञापन
भरमौर-कुगति मार्ग पर जान जोखिम में डाल बाइक को ढांक से पार पहुंचाते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग हड़सर बस स्टैंड के साथ नाले में भारी भरकम चट्टान और मलबा गिरने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने की सूरत में लोगों को वाहनों की अदला-बदली कर ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने लोनिवि अधिकारियों से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग लोक निर्माण विभाग ने कई बार सड़क को यातायात के लिए बहाल किया लेकिन चट्टानें गिरने के कारण यह मार्ग बार-बार बंद हो जाता है। विभाग ने मशीनरी से ब्लास्टिंग कर चट्टानों को काट दिया है। अब चट्टानें टूटने के बाद लेबर सड़क को बहाल करने में जुटी हुई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भगवान दास कपूर ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की वजह से बार-बार सड़क बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें