सांस संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही दस घंटों के बाद बहाल हो गई है। इसके चलते बस चालकों ने राहत की सांस ली। ढकोग के समीप कंपनी का ट्राला खराब होने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। शाम करीब सात बजे ट्राला की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्राला हटने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल हुई।
ट्राला फंसने के कारण मार्ग पर दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइनें लग गई थी। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह के समय निजी परियोजना का सामान लेकर जा रहा ट्राला ढकोग के समीप खराब हो गया। इसके चलते मार्ग पर यातायात ठप पड़ गया। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही इस दौरान जारी रही, जो यात्रियों के लिए राहत भरी है।
हाईवे मंडल चंबा के सहायक अभियंता राजन कौशल ने बताया कि ट्राला फंसने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। देर शाम मार्ग खुल गया।