फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हॉट स्पॉट बने धड़ोग मोहल्ले में कोरोना का कहर जारी, 14 ओर निकले पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में हॉट स्पॉट बन चुके धड़ोग मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को यहां के रहने वाले 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करवा रहा है। यह सभी लोग पूर्व में पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहने के चलते संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग आगामी प्रक्रिया को पूरी कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सात अगस्त को 202 सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें 202 में 12 सैंपलों की जांच ट्रूनॉट मशीन में हुई, जो सभी निगेटिव आई है। जबकि 190 सैंपलों को जांच के लिए सरोल की पीसीआर लैब भेजा गया है। इसमें अब तक 125 सैंपलों की जांच पूरी हुई है।
इसमें से 14 सैंपल पॉजिटिव आए है। जबकि सात अगस्त के ही 65 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जबकि आठ, नौ और दस अगस्त के सैंपल अभी तक पेंडिंग है। तीन बच्चों समेत एक बुजुर्ग अन्य लोग शामिल है।
विज्ञापन

धड़ोग मोहल्ले से अभी तक करीब 80 लोग कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। जबकि जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 137 पहुंच गई है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि इन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें