फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीता राम मंदिर में रामनवमी पर लगाया भंडारा

Wed, 17 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीता राम मंदिर में रामनवमी पर लगाया भंडारा
विज्ञापन

चंबा। शहर के बनगोटू मोहल्ला स्थित सीता राम मंदिर में रामनवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में सुबह के समय पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। दोपहर के समय भंडारा शुरू हुआ। यह चार बजे तक जारी रहा। यह जानकारी मेजर एससी नैय्यर ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी मोहल्ला वासी सहयोग करते हैं। रामनवमी के उपलक्ष्य पर कियाणी स्थित शिव मंदिर में भी हवन किया गया और महिलाओं ने कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन


लक्ष्मी नाथ मंदिर में प्रभु श्रीराम का गुणगान
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर में राम नवमी पर राम जन्म को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रभु श्री राम का गुणगान किया। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें