फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रायपुर को बेस्ट ईको क्लब पुरस्कार, रितिका की पेंटिंग प्रदेश में अव्वल

Tue, 04 Jun 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर को बेस्ट स्टेट ईको क्लब पुरस्कार मिलेगा। पूरे प्रदेश में इस स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में चनेड़ स्कूल की रितिका ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। दोनों स्पर्धाओं में प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरदासपुरा के छात्र एवी एकादेश ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अव्वल रहे इन विद्यार्थियों को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पांच जून को होगा। गौरतलब है कि बेस्ट ईको क्लब के लिए साल भर की विभिन्न गतिविधियां का आकलन किया जाता है। इन गतिविधियों के आधार पर ही बेस्ट ईको क्लब का खिताब दिया जाता है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य ने बताया कि जिला के स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बताया कि शिमला में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही भविष्य में इसी तरह जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें